July 27, 2026

रांची: करंट की चपेट में आई बारातियों से भरी बस, 4 की मौत, 4 गंभीर

Picsart_24-07-15_14-28-58-391.jpg

रांची: सरायकेला जिले से रांची के तमाड़ आई एक बाराती बस बिजली के तार की चपेट में आ गई. इसमें एक नाबालिग समेत 4 बारातियों की मौत हो गई. जबकि 4 अन्य घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना रविवार देर रात की है. सरायकेला जिले के कुचई थाना क्षेत्र के बारूहातु गांव से बाराती बस तमाड़ थाना क्षेत्र के चोगागुटू आ रही थी. गांव में प्रवेश करने से पहले ही बस बिजली के तार के संपर्क में आ गई. बस की छत पर बैठे 3 लोगों की वहीं पर मौत हो गई. 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इलाज के दौरान एक अन्य घायल की मौत हो गई।

करंट लगने के बाद बस पर सवार लोगों में चीख-पुकार मच गयी. तत्काल बस को रोककर उस पर सवार लोगों को सुरक्षित उतारा गया. घायल हुए 4 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया. उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सभी को राजधानी रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) रेफर कर दिया गया.

मृतकों की पहचान दिनेश सिंह मुंडा (36), मुंडा मुंडा (25) और जितेन सिंह मुंडा (12) के रूप में हुई है. एक अन्य मृतक की पहचान की जानकारी नहीं मिली है।

बस पर सवार थे 80 से 90 लोग

दोनों पक्षों के बड़े-बुजुर्गों ने बैठकर बात की और तय किया कि शादी नहीं रुकनी चाहिए. इसके बाद किसी तरह से शादी संपन्न कराया गया. लोगों ने बताया कि जिस बस में बाराती आई थी, उस पर 80 से 90 लोग सवार थे. अंदर बस फुल थी. बस की छत पर भी काफी संख्या में लोग बैठे थे.

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed