रांची:- रातू थाना क्षेत्र स्थित आस्थापुरम में बाइक सवार दो अपराधियों ने कोयला कारोबारी को गोली मार दी। इस गोलीबारी में कारोबारी अभिषेक श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने अभिषेक श्रीवास्तव को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटगई है।