---Advertisement---

बांस के उत्पाद से जुड़े लोगों के दिन बहुरेंगे, लैम्पस-पैक्स को जल्द मिलेंगे कंप्यूटरः शिल्पी नेहा तिर्की

On: January 21, 2025 11:02 AM
---Advertisement---

रांची: कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि झारखंड में बांस के उत्पाद से जुड़े लोगों के दिन बहुरेंगे। राज्य की सहकारिता विभाग बाजार में बांस के उत्पाद के डिमांड का आकलन कर इसे प्रमोट करेगा। हेसाग के पशुपालन भवन में सहकारिता विभाग के साथ सोमवार को चली मैराथन बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया।

सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान एपेक्स सोसाइटी पर भी लंबी चर्चा हुई। मंत्री ने अधिकारियों को पहले चरण में मार्च माह तक एक्शन मोड में काम करने को कहा जबकि अप्रैल माह से मिशन मोड में काम को अंजाम देने का प्लान तैयार करने का निर्देश दिया। कहा कि हरि सब्जियों के लिए रिटेल आउटलेट जरूरी है। ऐसे आउटलेट किसानों की सब्जी के खपत और उचित मूल्य के लिए जरूरी हैं।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 10 आउटलेट के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। इसी तरह वन उपज का बेहतर दाम और बाजार पर फोकस करने को कहा गया। लाह के क्रय-विक्रय के लिए बेहतर प्लान बनाने का निर्देश मंत्री ने दिया। कहा कि वन डिस्टिक-वन प्रोग्राम का चयन कर इसको बढ़ावा दिया जाए। इसके लिए अधिकारी जिला में सर्वे कर इसका चयन करें। धान अधिप्राप्ति के लिए गिरिडीह और सिमडेगा में राइस मिल बनाने की योजना है। गिरिडीह में इसको लेकर प्रक्रिया तेज कर दी गई है। राइस मिल की क्षमता 4 टन प्रति घंटा होगा।  मंत्री ने राज्य के लैम्पस पैक्स को कंप्यूटराइजेशन करने का लक्ष्य दिया। इसके लिए 3 से 4 लैम्पस पैक्स को मिलकर नोडल के रूप में विकसित करने को कहा ताकि समय के अनुसार लैम्पस पैक्स भी अपडेट हो सके। शिल्पी नेहा तिर्की ने खाली पड़े पदों को भरने के लिए प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया ताकि काम प्रभावित ना हो।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now