---Advertisement---

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में बोनस को लेकर कमेटी मीटिंग आयोजित

On: August 17, 2024 6:57 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे कमेटी मीटिंग आयोजित की गई। इस कमेटी मीटिंग में रोजमर्रा की समस्याओं के साथ बोनस विशेष मुद्दा रहा।

बैठक की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने किया। बैठक में विषय प्रवेश करते हुए महामंत्री श्री आर के सिंह ने कहा कि आज मुख्य तौर पर बोनस के संबंध में आप सब अपना विचार दें। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में जो रुद्राभिषेक और बोल बम कार्यक्रम में आप सब ने मिलजुल कर काम किया है वह काबिले तारीफ है । टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सभी सदस्य बड़ी ही तत्परता के साथ किसी भी काम को करते हैं और मेलजोल के साथ इसे सफल भी करते हैं।

बैठक में बारी-बारी से सभी ने विचार रखा और आशा व्यक्त किया कि अध्यक्ष महामंत्री अपने अस्तर से बेहतर बोनस करने का काम करेंगे। साथ ही साथ कई कमेटी मेंबरों ने पिछले दिनों यूनियन ‌ने जो शिक्षा के क्षेत्र में दो समझौते किये हैं उसके लिए बधाई दिया। यह दोनों योजना उत्कर्ष एवं विद्यावान कर्मचारियों के बच्चों के लिए बहुत लाभकारी ही साबित होगा।

अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि आप सब हम लोगों के विश्वास को बनाए रखने का प्रयास हम लोग करेंगे और सबसे बड़ी बात है कि बोनस समय पर हो यह बहुत महत्वपूर्ण है, पिछले कुछ सालों से आप सबके सहयोग से सही समय पर बोनस करने में यूनियन सफल रही है। आज से ही हम लोग अपना प्रयास जारी रखेंगे।

सभी कमेटी मेंबर के बातों को सुनने के बाद महामंत्री आर के सिंह ने कहा कि आपने जो अपने-अपने क्षेत्र की समस्या को उठाया है उसका तो निदान शॉप फ्लोर स्तर पर करेंगे ही साथ ही साथ जल्द से जल्द बोनस के संबंध में पत्राचार कंपनी को किया जाएगा। जिससे कि समय पर बोनस हो सके आप सब ने जो नेतृत्व पर भरोसा दिखाया है इसके लिए हम लोग आपके भरोसे पर खरा उतरे इसका प्रयास हमेशा से रहता है।

धन्यवाद ज्ञापन बीके शर्मा ने किया और मंच का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने झारखंड इंटक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को किया गया नमन

जमशेदपुर: सोनारी में कांग्रेस ने आम जनता के लिए ठंडा शरबत एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की

मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने Tata Steel के प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन से की मुलाकात

जमशेदपुर:कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का पंचम दिवस संपन्न,”यज्ञ रक्षा एवं अहिल्या उद्धार” प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु