---Advertisement---

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला टेल्को, एक को लगी गोली, पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी

On: August 17, 2024 6:57 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर :- लगातार जमशेदपुर में अपराधियों ने अपना डेरा जमा रखा हैं, कुछ न कुछ वारदात होते रहती हैं, अभी भी एक न्यूज़ जमशेदपुर से आ रही हैं, जहाँ बता दे की, टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत जेम्को गुरुद्वारा के नजदीक शुक्रवार शाम कुछ बाइक से आए अपराधियों ने मनीफिट निवासी महेश मिश्रा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी हैं!

जानकारी के अनुसार ज़ब यह घटना हो रही थी तभी महेश अपने अन्य साथियों के साथ कार में बैठकर जिम के लिए निकल रहे थे!इस घटना में महेश के साथी सूरज को गोली लगी है! घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए!स्थानीय लोगों की मदद से सूरज को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया है!

जानकारी के हिसाब से बाइक से आए अपराधियों ने 4 से 5 राउंड फायरिंग की जिसके बाद वह वहाँ से निकल गए! बता दें कि, महेश पर हत्या समेत अन्य मामले दर्ज हैं! बोला जा रहा है कि महेश अपनी कार से साथियों के संग कहीं निकल रहा था!

इसी के बीच दो अपराधी बाइक सवार आए थे! बता दे की महेश मिश्रा बिरे हत्याकांड का आरोपी है, जबकि वह एक और पंकज कुमार की हत्या का आरोपी है!

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी! पुलिस ने घटना स्थल से खोखा भी बरामद किया है, वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है!

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद