July 26, 2026

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर मेडल, वेटलिफ्टिंग में बनाया रिकॉर्ड

1200-675-27240604-thumbnail-16x9-sports.jpg

ऋषिकांत सिंह (बाएं)

ऋषिकांत सिंह (बाएं) (एएनआई)

ग्लासगो: क्लीन एवं जर्क में पिछले दो प्रयासों में असफल होने के बाद भारत के ऋषिकांत सिंह चनंबम को रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की 60 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

मणिपुर के ऋषिकांत ने कुल 264 किग्रा (121 और 143 किग्रा) वजन उठाया। उन्होंने स्नैच में शानदार प्रदर्शन किया और 121 किलो वजन उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स के रिकॉर्ड की बराबरी की. हालांकि क्लीन एंड जर्क में वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके जिसके कारण वह दूसरे स्थान पर रहे। ऋषिकांत ने स्नैच में 121 किलो वजन उठाकर नया खेल रिकॉर्ड बनाया। हालांकि, क्लीन एंड जर्क में वह 143 किलो वजन ही उठा सके।

मलेशिया के बिन कसदान मोहम्मद अनिक ने कुल 273 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। स्नैच में 121 किलोग्राम वजन उठाने के बाद, उन्होंने क्लीन एंड जर्क में गेम्स रिकॉर्ड 152 किलोग्राम वजन उठाया। केन्या के जोशुआ अमुंगा मोबोया ने कुल 260 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक जीता। उन्होंने स्नैच में 115 किलो और क्लीन एंड जर्क में 145 किलो वजन उठाया।

स्नैच में ऋषिकांत ने 116 किलोग्राम वजन उठाकर सफलतापूर्वक शुरुआत की और फिर 119 किलोग्राम वजन उठाया और अंत में 121 किलोग्राम वजन उठाया। क्लीन एंड जर्क में ऋषिकांत ने पहले प्रयास में 143 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाया लेकिन दूसरे प्रयास में 148 किलोग्राम और तीसरे प्रयास में 151 किलोग्राम वजन उठाने में असफल रहे और स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए। ऋषिकांत का यह पदक मौजूदा खेलों में सक्षम खिलाड़ियों के बीच भारत का पहला पदक है।

भारत 2018 और 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में पदक तालिका में शीर्ष पर रहा है। उन्होंने 2018 में गोल्ड कोस्ट में खेले गए राष्ट्रमंडल खेलों में पांच स्वर्ण सहित नौ पदक जीते और फिर 2022 में बर्मिंघम में तीन स्वर्ण सहित 10 पदक जीते।

ये भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: बॉक्सर जादुमणि की शानदार जीत, पाकिस्तान कर रहा मुकाबले की तैयारी



Source link

ख़बर को शेयर करें।