
जमशेदपुर:इनर व्हील क्लब जमशेदपुर ईस्ट द्वारा श्री साई नाथ देवस्थानम, घोड़ाबांधा में Community Awareness Programme on Bone Health का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुनील कुमार ने हड्डियों की सेहत, सामान्य हड्डी संबंधी समस्याओं तथा सभी आयु वर्गों में हड्डियों की देखभाल के महत्व पर उपयोगी जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित 55 लोगों की निःशुल्क Bone Density Testing की गई, जिससे हड्डियों की स्थिति के प्रति लोगों में प्रारंभिक जागरूकता बढ़ी। कार्यक्रम को उपस्थित लोगों ने काफी सराहा।
क्लब की ओर से डॉ. सुनील कुमार एवं उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित सभी लोगों को बिस्किट एवं शीतल पेय भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष संचिता के मार्गदर्शन में तथा आई एस ओ विनिता एवं एडिटर रश्मि नारायण के कुशल समन्वय से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्लब की पीपी इरा बंधोपाध्याय,पीपी रमा खन्ना,सदस्य नूतन कुमारी, पूजा सिंह एवं बीना खन्ना उपस्थित थी।




