---Advertisement---

घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर से अज्ञात चोरों ने कि बैटरी की चोरी, शिकायत दर्ज

On: July 7, 2024 11:18 AM
---Advertisement---

सुरज वर्मा

केतार (गढ़वा) :– प्रखंड अंतर्गत मुकुंदपुर मुख्य पथ के समीत संतोष प्रसाद के नए मकान से शनिवार की देर रात्रि में अज्ञात चोरों ने महिंद्रा ट्रैक्टर की बैट्री की चोरी कर ली है। चोरों ने बैटरी का बक्सा का ताला तोड़ा फिर बैटरी निकाल कर फरार हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित संतोष प्रसाद ने बताया कि मेरे बड़े भाई सत्येंद्र प्रसाद खाना खाने के लिए पुराने घर पर आए थे। इसी दौरान बारिश होने लगी और वह पुराने घर पर ही रुक गए। इसी दरमियान पहले से घात लगाए अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया। चोरी होने की जानकारी तब मिली जब रविवार की सुबह में ड्राइवर ने जुताई करने के लिए ट्रैक्टर में चाबी लगाया तो देखा कि गाड़ी स्टार्ट नहीं हो रहा है। ड्राइवर ने देखा कि  ट्रैक्टर का बैटरी गायब है। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना मालिक को दिया। सूचना मिलने के बाद ट्रैक्टर मालिक संतोष प्रसाद ने आसपास के लोगों से जानकारी लिया लेकिन कहीं अता पता नहीं चला। उसके बाद पीड़ित ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर ट्रैक्टर गाड़ी से बैटरी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई।

इस संबंध में केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने बताया कि पीड़ित ने घटना की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस छानबीन शुरू कर दी है। घटना को अंजाम देने वाले कर चोर जल्द पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now