July 26, 2026

हमास और गाजा के नाम पर वोट मांग रहे कांग्रेस प्रत्याशी, देखें वायरल VIDEO

Picsart_23-11-09_09-05-43-419.jpg

झारखंड वार्ता

मध्यप्रदेश:- विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी हमास और गाजा के नाम पर वोट मांग रहे हैं। इस मामले से जुड़ा विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी लोगों की भीड़ को संबोधित कर रही है। वह लोगों से इजरायल-हमास युद्ध के नाम पर कांग्रेस पार्टी को वोट देने की अपील कर रही है। मामला खरगोन जिले का बताया जा रहा है।

कांग्रेसी नेताओं ने यह सभा मुस्लिम बहुल क्षेत्र में की थी। बता दें कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने एक माह पूर्व कहा था कि “फिलिस्तीनी लोगों के भूमि, स्व-शासन, गरिमा और सम्मान के साथ जीने के अधिकारों के लिए, उसे लंबे समय से समर्थन प्राप्त है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी मध्य-पूर्व में छिड़े युद्ध पर अपनी निराशा और पीड़ा व्यक्त करती है।” इसके बाद भाजपा ने कांग्रेस पर हमास को समर्थन करने का आरोप लगाया था।

बता दें कि कांग्रेस और भाजपा के बीच आमने-सामने का मुकाबला है। 230 सीटों के लिए हो रहे चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

ख़बर को शेयर करें।