---Advertisement---

झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू चाईबासा पहुंचे,3 जिलों के कांग्रेसियों ने की जोरदार अभिनंदन,संगठन में जान फूंकने की ऐसे कोशिश!

On: February 22, 2025 3:16 PM
---Advertisement---

चाईबासा: झारखंड कांग्रेस के नए प्रभारी के राजू शनिवार को चाईबासा पहुंचे। जहां तीन जिलों के कांग्रेसियों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू ने तीन जिलों, मंडलों और प्रखंड अध्यक्षों के साथ-साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया और संगठन में जान फूंकने की कोशिश की।

इस मौके पर सरायकेला खरसावां चाईबासा और पूर्वी सिंहभूम जिले के कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। मुख्य रूप से कांग्रेस प्रत्यक्ष अध्यक्ष कमलेश महतो केशव पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे पूर्व मंत्री बना गुप्ता कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव बादल पत्र लेख मंत्री झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की रमा खलको विजय खान कांग्रेस जिला महासचिव राजा ओझा के अलावा पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे जिला कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, जमशेदपुर ग्रामीण कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर समेत सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस मौके पर कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को जोड़ना होगा उसके बाद पार्टी को जो अधिकारी थानेदार बीडीओ सीओ बात नहीं सुनते हैं उनके खिलाफ धरना प्रदर्शन और आंदोलन करना होगा जिसके लिए हम तैयार हैं। जब तक संगठन में कार्यकर्ता नहीं रहेंगे कुछ नहीं हो सकता है। जब आपके पास कार्यकर्ता रहेंगे तभी आप धरना प्रदर्शन आंदोलन करके दबाव बना सकते हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें