---Advertisement---

शिवम घोष पर फायरिंग के मामले का खुलासा,जाने कारण!7 हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने ऐसे दबोचा!

On: February 22, 2025 3:53 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : बिष्टूपुर निवासी शिवम घोष पर जानलेवा फायरिंग मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में सात हिस्ट्री सीटर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने बाइक, गोली और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद किया है।

घटना का खुलासा करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना 19 फरवरी को दिन के 1.10 बजे घटी थी। शिवम पर फायरिंग कर सभी आरोपी वहां से बाइक से फरार हो गए थे। जिन्हें जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में कदमा लिंक रोड डिडली इन्कलेव का रहने वाला मनोज विभर, विशाल विभर, कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 2 का सोएब अख्तर उर्फ शिबू, रामजनम नगर काली मंदिर का सोमेश राव, उर्फ एल सोमेश, शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 2 का मो. आशिफ, परवेज खान उर्फ कैश खान और टेल्को प्रेमनगर का सोनू झा उर्फ विकास कुमार झा शामिल है।

पुलिसिया पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि आपसी वर्चस्व को लेकर उसे पर गोली चलाई गई थी लेकिन वह बच गया है।

बता दें कि घायल शिवम घोष का इलाज टीएमएच में चल रहा है। वह भी आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष दौलत सोनी का औचक निरीक्षण,कचरे का अंबार देख भड़के,लापरवाही पर मेट को सख्त चेतावनी

जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने  निर्मित नाली का किया शिलान्यास

सीतारामडेरा:गिरफ्तारी के दौरान युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पांचवीं मंजिल पर चढ़े आरोपी ने दी कूदने की धमकी

जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: राजस्थान से डीडी बार का मालिक नीरज सिंह,ओडिशा से मैनेजर भी पुलिस के शिकंजे में

धालभूमगढ़ प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम आयोजित

15 वर्षों बाद कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 के 50 घरों में पहुंचा नल का पानी,पंसस सुनील गुप्ता का प्रयास रंग लाया