हजारीबाग:- उतरी छोटानागपुर कांग्रेस प्रमंडलीय अध्यक्ष डॉ. आरसी प्रसाद मेहता ने आपके द्वार कार्यक्रम के तहत चंदवारा प्रखंड के पिपराती पंचायत में जनसंपर्क किया। भ्रमण के दौरान डॉ. मेहता ने कहा कि बरकट्ठा विधानसभा समेत हजारीबाग जिले के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर हूं। चंदवारा प्रखंड के वासी उद्योग, धंधे के अभाव में बेरोजगार नौजवान अन्य राज्यों में पलायन कर रहे है। पलायन रोकने के लिए उद्योग धंधा लाने का प्रयास करूंगा। 2014 के बाद देश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार 8 गुना बढ़ चुका है। जिस कारण नौजवान, मजदूर, किसान बेबस हैं। देश में अनेकों सरकारी संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है, जिससे देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है।
कांग्रेस शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रो० ब्रजकिशोर मेहता ने कहा कि आजादी से आज तक चंदवारा प्रखंड के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। यही वजह है कि प्रखंड में विकास अवरूद्ध हो चुका है। शिक्षा के लिए देश में अग्रणी तिलैया सैनिक स्कूल को जाना जाता है इसे शिक्षा का मुख्य केंद्र बनाया जाएगा। जनसंपर्क के दौरान मुख्य रूप से मीडिया प्रभारी श्याम देव मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष बबलू कुशवाहा, समाजसेवी संतोष कुशवाहा, मुखिया धीरज प्रसाद, सद्दाम हुसैन, जिला उपाध्यक्ष विनय कुशवाहा, मौलाना मुख्तार, जगदीश राम, राजकुमार मेहता, एडवोकेट संजय दास, लाल मोहन रविदास, चंद्रदेव मेहता, जलेश्वर यादव, मुरली मेहता, सुदीप धवन, राजू मेहता आदि उपस्थित थे।