हजारीबाग:- रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस से कल शाम लगभग सात बजे रांची से पटना जाने के क्रम में हजारीबाग रेलवे स्टेशन से महज 400 मीटर दूर लूप लाइन के पास वंदे भारत ट्रेन से एक गाय टकरा गई जिससे थोड़ी देर के लिए वंदे भारत ट्रेन का परिचालन रोकना पड़ा। जिससे यातायात बाधित हो गई। हालांकि सफाई कर्मियों एवं स्टेशन कर्मियों ने तुरंत रास्ता साफ कर दिया और वंदे भारत, हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन पहुंची तथा स-समय पटना के लिए प्रस्थान कर गई। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के रास्ते में जानवर के आ जाने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
तस्वीर – वंदे भारत ट्रेन (फाइल फोटो)
चूंकि वंदे भारत ट्रेन की स्पीड काफी तेज होती है और ऐसे में किसी जानवर का एकाएक सामने आ जाना खतरे से खाली नही है। हालांकि रेलवे स्टेशन के करीब होने के कारण ट्रेन की स्पीड कम थी, जिससे गाय को भी मामूली चोटे आई है तथा ट्रेन को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। तथा स्टेशन कर्मियों की मुस्तैदी के कारण यातायात भी ज्यादा देर बाधित नहीं हुई। मगर ऐसी घटना दोबारा ना घटे इस पर स्टेशन प्रबंधन को ध्यान देने की जरूरत है।