---Advertisement---

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

On: May 25, 2026 10:12 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस”का आयोजन किया गया है। जिसके अन्तर्गत वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता को सुझाव, अपने पद/प्रतिष्ठा, शिकायत को लिपिबद्ध कर बंद लिफाफा में जिला प्रभारी शशिभूषण राय, जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह को जमा किया। जमा की गई सभी प्रविष्टियों को प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सुपुर्द करेंगे।
दिवस का आयोजन रविवार को सुबह 11:00 बजे अपराह्न 4:00 बजे तक
कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित हुआ।

“शिकायत/निवारण कार्य दिवस” पर संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रभारी शशिभूषण राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में आंतरिक विचारों का आदान-प्रदान होने का स्वस्थ्य परंपरा है। इसी परिप्रेक्ष्य में प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष ने एक स्वस्थय परंपरा को आम कार्यकर्ता तक पहुँचने का कार्य किया है। सभी के लोगों ने अपने सुझाव, शिकायत और पद/प्रतिष्ठा के बातों को बेबाकी के साथ रखा है।
जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने जिला प्रभारी शशिभूषण राय का प्रोटोकॉल स्वागत बुके प्रदान कर किया। जिलाध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का ही परम्परा है कि कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर अपने सुझाव और विचारों को अवगत कराने का कार्य किया है। इससे संगठन मजबूत होगा।
सभी आवेदनों को कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद ने सम्पादित करने का कार्य सम्पन्न किया।
इस अवसर पर कार्यकारीअध्यक्ष अवधेश सिंह, राजकिशोर यादव, योगेन्द्र सिंह यादव, अतुल गुप्ता, अविनाश सिंह, आशुतोष सिंह, कौशल प्रधान, फिरोज खान, रामलाल प्रसाद पासवान, शिबू सिंह, उपस्थित रहे।
सुझाव जमा करने वालों में अखिलेश सिंह यादव, अमर कुमार मिश्र, शफी अहमद खान, कमलेश कुमार पाण्डेय, सामंता कुमार, अंकुश बनर्जी, बबलू झा, राजा ओझा, देबाशीष घोष, संतोष कुमार शर्मा, इन्दु भूषण यादव, असरफुल रूप से उपस्थित हुए।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now