---Advertisement---

जमशेदपुर:घाटशिला में ख्वाजा इरफान शाह बाबा के सालाना उर्स में विधायक मंगल कालिंदी ने की चादरपोशी

On: May 25, 2026 10:07 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:घाटशिला मुस्लिम बस्ती में इरफान शाह बाबा का सलाना उर्स हर साल की तरह इस साल भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया साथ ही लंगर और अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी भी शामिल हुए और चादर पोशी कर राज्य वासियों की सुख, समृद्धि तथा सलामती की दुआ मांगी..मौके पर विधायक के साथ काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता शामिल और मजार कमेटी के सदस्य शामिल थे..
मौके पर विधायक ने कहा की बाबा की मजार पर जो आकर मन्नत मांगते हैं, वह मन्नत कबूल की जाती है। यही कारण है कि उर्स के मौके पर झारखंड के ही नहीं, ओडिशा और बंगाल से भक्त मजार में आ कर चादरपोशी करते हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now