---Advertisement---

सिल्ली में कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

On: January 31, 2026 8:02 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस उपाध्यक्ष नगेन्द्र नाथ गोस्वामी, सिल्ली प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक चन्द्र महतो, महासचिव मंजूर मोमिन, सैय्यद कमर आलम, भगीरथ महतो, मो कलाम, प्रकाश मुंडा, शमशेर आलम, सहदेव मांझी, लखींद्र बड़ाईक, सदानंद सोनार, मदन साहु, मीडिया प्रभारी मोहताब अंसारी, अरुण कुमार धान सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी के जीवन और आदर्शों को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं।

कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और कहा कि वे उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करेंगे।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now