यूक्रेन:- ट्रांसकारपाथिया के केरेत्स्की से दिल-दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां मीटिंग के दौरान एक म्यूनिसिपल काउंसलर ने 3 ग्रेनेड्स फेंक दिए। ग्रेनेड फटने से एक व्यक्ति की मौत की खबर है, जबकि 26 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 6 लोगों की स्थिति गंभीर हैं।घायलों को उपचार किया जा रहा है।
इस हादसे में मरने वाले व्यक्ति का नाम फ्यूज है। ग्रेनेड अटैक की पूरी घटना हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अटैक करने वाला शख्स किनारे खड़ा है और अचानक जेब से एक के बाद एक तीन ग्रेनेड निकालता है। इसके बाद उसने बम को एक्टिवेट करके जमीन पर फेंक दिया। पहला ग्रेनेड जमीन पर गिरते ही भयानक ब्लास्ट हुआ और इसके बाद दो और ग्रेनेड फटते हैं और मौके पर अफरा-तफरी, चीख-पुकार मच गई। फिलहाल इस वारदात की कारणों का पता नहीं चल पाया है।
सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है।
जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।