---Advertisement---

शहीद निर्मल महतो जयंती को लेकर बैठक संपन्न

On: December 16, 2023 2:37 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लोटा स्कूल मैदान में लोटा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र नाथ मुंडा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। शहीद निर्मल महतो की जयंती के शुभ अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 25 एवं 26 दिसंबर को दो दिवसीय डबल खस्सी फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन मिलन फुटबॉल क्लब लोटा के द्वारा किया जाएगा। जिसमें प्रवेश शुल्क ₹3500 रखा गया है। बैठक में सर्व सम्मति से नई कमेटी का चयन किया गया। जिसमें संरक्षक बलराम महतो और अजीत कुमार महतो, अध्यक्ष रविंद्र नाथ मुंडा, उपाध्यक्ष विष्णु चरण महतो, सचिव मिथुन चंद्र महतो, सह सचिव भागीरथ महतो, कोषाध्यक्ष भृगु राम महतो, सह कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार महतो को चुना गया। मौके पर सिल्लीडीह, हेरलाबेडा, रिगड़ीआम, सारजमडीह,खलारी,कीता,बांधडीह इत्यादि गांव के ग्रामीण मौजूद रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

डीजीपी के समक्ष नक्सलियों का बड़ा सरेंडर,27 नक्सलियों ने घातक हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

जमशेदपुर:रंगदारी की खातिर कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर फायरिंग,आधा दर्जन अपराधी हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े

जमशेदपुर:मानगो के पारडीह में एस्बेस्टस काट गल्ले दुकान से 50000 नकदी और सामानों की चोरी

झारखंड डीजीपी तदाशा मिश्रा के समक्ष बड़ी संख्या में नक्सली हथियार के साथ करेंगे आज सरेंडर, देखें सूची

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हों युवा, तभी बचेगी जिंदगी : एसपी आशुतोष शेखर

जमशेदपुर:भाजपा परसुडीह मंडल की परिचय बैठक संपन्न,नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा का भव्य स्वागत