---Advertisement---

माकपा एवं किसान सभा ने कामरेड सीताराम येचुरी का प्रथम स्मृति दिवस सम्मान पूर्वक मनाया

On: September 13, 2025 8:29 AM
---Advertisement---

कामरेड सीताराम येचुरी झारखंड के जल, जंगल, जमीन व खनिज संपदा की रक्षा तथा झारखंड को लूटखंड बनने से बचाने के प्रबल हिमायती थे – सुफल महतो

राहे:- माकपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव कामरेड का प्रथम स्मृति दिवस राहे में सम्मान पूर्वक मनाया गया, कामरेड सीताराम येचुरी के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात संबोधित करते हुए माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य सह झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कामरेड सीताराम येचुरी की जीवनी पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए कहा कामरेड सीताराम येचुरी का झारखंड के साथ गहरा लगाव था, झारखंड के जल, जंगल, जमीन व खनिज संपदा की रक्षा तथा झारखंड को लूटखंड बनने से बचाने के प्रबल हिमायती थे। माकपा द्वारा झारखंड पंचायत चुनाव के लिए हा‌ई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट 10 वर्षों के संघर्ष के पश्चात 32 वर्ष बाद पंचायत चुनाव का दरवाजा खुला कामरेड सीताराम येचुरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मोदी सरकार द्वारा चुनाव बंड के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पार्टी द्वारा याचिका के आधार पर चुनाव बंड को असंवैधानिक बता कर रद्द किया गया जिसमें हजारों करोड़ों रू के घोटाला का उजागर हुआ, कामरेड सीताराम येचुरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। धर्म के मामले में हमेशा वे कहा करते थे धर्म विलकुल नीजि मामला है हर इंसान को जो उसे पसंद हो मानने की आजादी है,जो आत्मा जिस परमात्मा को पसंद करे हम सम्मान करते हैं लेकिन धर्म के नाम पर राजनीति देश व इंसानियत के लिए घातक है। कामरेड सीताराम येचुरी ने साम्यवादी व्यवस्था को उच्चतर व्यवस्था बताएं, समाजवाद व साम्यवादी व्यवस्था में ही मनुष्य का मनुष्य द्वारा तथा एक देश का दूसरे देश के शोषण, असमानता को ख़त्म किया जा सकता है, जिसके लिए जीवनपर्यंत संघर्षरत रहे।इस अवसर पर जिला कमिटी सदस्य जयपाल सिंह मुंडा, लोकल कमिटी सदस्य बिनोद साव,जनमंजय साव, सुषेण हजाम,शिवेशर तेली,महेश कुम्हार,लाल कुम्हार,गहन सिंह मुंडा, दिलेश्वर महतो,मनोज तेली, मनसा महतो आदि उपस्थित थे।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड:आखिरकार लोकायुक्त की हो गई नियुक्ति,पूर्व जस्टिस अमिताव कुमार गुप्ता को गवर्नर ने दिलाई शपथ

मानगो:डीप बोरिंग घोटाले का खुलासा होते मचा हड़कंप,विधायक का शिलापट्ट और चबूतरा ध्वस्त,देखें वीडियो

मानगो:बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं बालीगुमा सुखना बस्तीवासी,डीप बोरिंग का पानी से बिल्डर कर रहा है मौज,देखें वीडियो

गुरदयाल सिंह मन्नावाल टीम का बड़ा धमाका!संगत चुनाव चाहती है और हम चुनाव लड़ेंगे

आदित्यपुर:शिव राम दुर्गा मंदिर में अक्षय तृतीया पर जगन्नाथ प्रभु माता सुभद्रा बलभद्र प्रभु माता लक्ष्मी और रथ की विधि विधान से पूजा

जंगल टाइगर फुटबॉल अकादमी की बैठक JFTA में रजिस्ट्रेशन और शानदार प्रदर्शन पर विचार विमर्श