---Advertisement---

रांची: हथियार और दो जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

On: May 30, 2025 5:02 PM
---Advertisement---

रांची: कांके थाना पुलिस ने गुरुवार को एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान हथियार के साथ एक अपराधी शमशाद आलम को गिरफ्तार किया है। शमशाद गोंदा थाना क्षेत्र की टिंबर गली के तीसरे अपार्टमेंट में रहता है। वह मूल रुप से बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पूछताछ में उसने बताया कि बिहार के मुंगेर से पिस्टल खरीदकर लाया था। डीआईजी चंदन सिन्हा ने शुक्रवार को बताया कि डीएसपी मुख्यालय-1 के नेतृत्व में कांके क्षेत्र में जांच चल रही थी। इसी बीच रिंग रोड ओवरब्रिज के नीचे एक संदिग्ध शख्स दिखा। लेकिन पुलिस को देखकर वह भागने लगा तो टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी ली गई तो उसके पास एक 7.65 एमएम का पिस्टल और दो जिंदा कारतूस मिले। वह इलेक्ट्रीशियन है और बैट्री की भी सप्लाई करता है। पुलिस उसे गिरफ्त में लेकर हथियार सप्लायर के साथ ही अन्य बिन्दुओं पर छानबीन और पूछताछ कर रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव में नया बवाल! कांग्रेस का विधानसभा घेराव, परिमल नाथवाणी के नामांकन पर उठे बड़े सवाल

झारखंड की राजधानी में शर्मनाक वारदात, घर में अकेली युवती को अगवा कर गैंगरेप!मची सनसनी

एसआईपी में निवेश तो बढ़ा, पर रजिस्ट्रेशन के रुझान जता रहे निवेशकों की सतर्कता

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!