

गढ़वा। शहर के सबसे व्यस्त इलाके इंदिरा गांधी रोड पर सोमवार की शाम हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इंदिरा गांधी मोहल्ला निवासी राजा कुमार केशरी (उम्र 20 वर्ष), पिता स्व: मनोज कुमार केशरी को उनके ही मोहल्ले के युवक मुन्नू केशरी ने दुकान पर बैठने के दौरान गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 18, 2026
Akash Lohra
October 18, 2026







