लातेहार

लातेहार: कोल साइडिंग के पास अपराधियों ने की फायरिंग, हाईवा जलाया; राहुल दुबे गैंग ने व्यवसायियों को दी धमकी

ख़बर को शेयर करें

लातेहार: जिले में अपराधियों ने फिर से दहशत फैलाई है। चंदवा थाना क्षेत्र के टोरी कोल साइडिंग के पास रंगदारी मांगने के लिए एक हाइवा में आग लगा दी गई। बुधवार रात 5-6 की संख्या में आए अज्ञात अपराधियों ने कोल साइडिंग में खड़े हाईवा पर अंधाधुंध फायरिंग की और फिर उसे आग के हवाले कर दिया। कुछ ही मिनटों में हाईवा जलकर राख हो गया।

इस घटना की जिम्मेदारी कुख्यात राहुल दुबे गैंग ने ली है। गैंग ने घटना स्थल पर पर्चा छोड़ा है और फेसबुक पोस्ट के माध्यम से भी कोयला व्यवसायियों को धमकी दी है। राहुल दुबे गिरोह ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि लातेहार, चंदवा, बालूमाथ और चतरा क्षेत्र में कोयला व्यवसाय उनके इजाजत के बिना नहीं चल सकता। उनकी अवहेलना करने वालों को अंजाम भुगतना पड़ेगा। अपराधियों की यह करतूत क्षेत्र में दहशत फैलाने वाली है, जिससे कोल व्यवसायी समेत आम लोग भी दहशत में हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच गंभीरता से कर रही है और अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।