---Advertisement---

रांची: गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू

On: July 10, 2025 7:34 AM
---Advertisement---

रांची: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज गुरुवार को रांची के रेडिसन ब्लू होटल में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी मौजूद हैं। जबकि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, उपमुख्यमंत्री पार्वती परीदा और मंत्री मुकेश महालिंग के अलावा पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य भी बैठक में शामिल हुए हैं।

बैठक में 20 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। बैठक की शुरुआत करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को गुलदस्ता और प्रतीक चिह्न देकर उनका स्वागत किया।

बैठक के दौरान झारखंड की ओर से कई मांगें रखी जाएंगी, जिनमें केंद्र को झारखंड का बकाया 1 लाख 36 करोड़ रुपये, नक्सल प्रभावित जिलों को पहले से मिल रही विशेष केंद्रीय सहायता को फिर से शुरू करना, राज्य में पिछड़ेपन और कुपोषण को दूर करने के लिए विशेष पैकेज आदि शामिल हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड की राजधानी में शर्मनाक वारदात, घर में अकेली युवती को अगवा कर गैंगरेप!मची सनसनी

एसआईपी में निवेश तो बढ़ा, पर रजिस्ट्रेशन के रुझान जता रहे निवेशकों की सतर्कता

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!

झारखंड:प्रदेश में ध्वस्त बिजली व्यवस्था पर पूर्व सीएम रघुवर का सीएम हेमंत को पत्र बोले!