

रांची : पश्चिमी सिंहभूम में आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ जवान सुनील कुमार मंडल इलाज के दौरान शहीद हो गए।झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और राज्य के सीएम हेमंत सोरेन ने आज 133वीं सीआरपीएफ बटालियन, सेक्टर-2, धुर्वा पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि जवान सुनील कुमार मंडल का अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।आने वाली पीढी के लिए प्रेरणास्रोत भी बना रहेगा।राज्यपाल ने परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में पूरा राष्ट्र उनके साथ खड़ा है।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 18, 2026
Akash Lohra
October 18, 2026




