झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में बरपेगा मौसम का कहर, पूरे प्रदेश में ब्लू अलर्ट जारी

Jharkhand Weather: ‌रांची समेत पूरे राज्य में मौसम में आए बदलाव और लगातार कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश और आसमान से ओले बरसने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। बारिश के साथ ओलावृष्टि होने के कारण लोग अपने घरों में दुबके रहे। वहीं, रविवार के मौसम की बात करें तो आज भी हाल कुछ ऐसा ही रहने वाला है। ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है‌।

रांची मौसम केंद्र के अनुसार झारखंड के ऊपर से एक साइक्लोनिक ट्रफ गुजर रहा है, जिसके कारण आज भी अच्छी खासी बारिश होने की संभावना है‌। कुछ जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपनी फसलों को बचाने के लिए जरूरी कदम उठाने की अपील की है‌। मौसम विभाग ने पूरे राज्य के लिए ब्लू अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि आज लगभग सभी जिलों में बारिश होगी। बिजली गिरने की भी आशंका है, इसलिए लोगों को सड़क पर गाड़ी चलाते या चलते समय सावधान रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों को पेड़ों के नीचे खड़े न होने की भी चेतावनी दी है।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।