---Advertisement---

गढ़वा: भूपेंद्र सुपर मार्केट के मॉल उद्घाटन पर शिवाजी मैदान में किया जाएगा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

On: February 3, 2025 5:57 AM
---Advertisement---

गढ़वा: 2 फरवरी 2025 दिन रविवार को भूपेंद्र सुपर मार्केट के गढ़वा टेढ़ी हरिया के ब्रांच में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया।
यह कॉन्फ्रेंस मीटिंग में कंपनी बोर्ड ऑफ मेंबर गिरेंद्र कुमार सिंह तथा कंपनी के डायरेक्टर भूपेंद्र चौधरी की उपस्थिति में किया गया। भूपेन्द्र चौधरी ने बताया कि कंपनी के चार मॉल उद्घाटन के अवसर पर डाल्टनगंज शिवाजी मैदान में फिल्म अभिनेता अरविंद अकेला उर्फ कल्लू जी का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है, जहां लाखों लोगों के हुजूम लगेगा।


डायरेक्टर भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि यह मार्केट गढ़वा नगर एवं छतरपुर पलामू डाल्टनगंज पलामू पांकी पलामू में शुभारंभ किया जाएगा। आगे कंपनी के बोर्ड सदस्य गिरेंद्र कुमार सिंह ने तमाम पलामू वासियों को निमंत्रण देते हुए इन्होंने बताया कि कंपनी के द्वारा लाखों घरों तक अनाज की सुविधा दी जाती है और भुखमरी जैसे समस्या के निदान के रूप में भूपेंद्र सुपर मार्केट है जहां बेरोजगारों को रोजगार भी दिया जाता है।


मौके पर उपस्थित कंपनी के दर्जनों AGM पदाधिकारी एवं डीलर पदाधिकारी उपस्थित थें। श्री भूपेंद्र चौधरी ने तमाम पलामू वासियों को निमंत्रण देते हुए अपने पक्ष में मदद की गुहार लगाई।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now