रांची:- झारखंड में दो-तीन दिनों तक कोहरे से राहत मिलती नहीं दिख रही है। वहीं 10 जनवरी को राज्य के पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो-तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट हो सकती है। जिससे फिर से कनकनी बढ़ने की संभावना है।