झारखंडधनबाद

पीएम मोदी का धनबाद दौरा रद्द

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज़

धनबाद:- 13 जनवरी को पीएम मोदी धनबाद आने वाले थे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई नेता इसे लेकर आज धनबाद में बैठक करने वाले थे। बैठक में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के साथ-साथ ही लोकसभा चुनाव पर भी मंथन होना था। लेकिन इससे पहले पीएम का धनबाद दौरा रद्द हो गया है। इस बैठक को बाबूलाल के अलावा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री व कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी भी मुख्य रूप से संबोधित करने वाली थी। जिला भाजपा कार्यालय में सुबह 11 बजे बैठक शुरू होने वाली थी।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।