
जमशेदपुर:दलित नेता सह केंद्रीय मुखी समाज मूलनिवासी के केंद्रीय अध्यक्ष हरि मुखी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। पैर में चोट लगने तथा शुगर लेवल बढ़ जाने के कारण उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
शनिवार को टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नू चौधरी टीएमएच पहुंचे और हरि मुखी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से उनके इलाज एवं स्वास्थ्य की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

वहीं मुखी समाज विकास समिति, झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर मुखी, प्रदेश महामंत्री शंभु मुखी डूंगरी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष कमलेश मुखी, उपाध्यक्ष राजेश प्रसाद मुखी, महानगर अध्यक्ष विकास मुखी, मोना सूर्यवंश, अर्जुन मुखी सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी टीएमएच पहुंचे और हरि मुखी से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
गौरतलब हो की हरि मुखी मुखी समाज के वरिष्ठ एवं प्रमुख सामाजिक नेताओं में शुमार हैं। वे पूर्व में जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर दो बार विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।




