---Advertisement---

रांची: सीआईटी में डांडिया रास का आयोजन, नृत्य और भक्ति से गूंजा कैंपस

On: September 26, 2025 6:39 PM
---Advertisement---

रांची: कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (CIT) में डांडिया रास 2025 का आयोजन धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कैंब्रिज ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सचिव अभिषेक सिंह एवं विशिष्ट अतिथि, रांची दूरदर्शन के संगीतकार भूपेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।


विद्यार्थियों ने “नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम”, “डम डम ढोल बाजे”, “मैंने पायल है छनकाई” जैसे भक्ति व फिल्मी गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। दर्शक मनभावन गीतों पर देर शाम तक थिरकते नज़र आए।

कैंब्रिज ग्रुप के इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पॉलिटेक्निक और बी.एड. कॉलेज के विद्यार्थियों ने गरबा और डांडिया नृत्य से पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।


मंच संचालन उप प्राचार्य प्रो. रसिका नवनीत सिंह ने किया। कार्यक्रम में कैंब्रिज ट्रस्ट की संयुक्त सचिव डॉ. पल्लवी सिंह, प्राचार्य डॉ. एल. रंगनाथन, डिप्टी रजिस्ट्रार मनीष नाथ, रीता सिंह, कुंज बिहारी सिंह, प्रो. अंकित सिंह, सुनीता नाथ, डॉ. रणवीर कुमार और प्रो. दीपक वर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम ने छात्रों की ऊर्जा और सांस्कृतिक उमंग में चार चाँद लगा दिए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव में नया बवाल! कांग्रेस का विधानसभा घेराव, परिमल नाथवाणी के नामांकन पर उठे बड़े सवाल

झारखंड की राजधानी में शर्मनाक वारदात, घर में अकेली युवती को अगवा कर गैंगरेप!मची सनसनी

एसआईपी में निवेश तो बढ़ा, पर रजिस्ट्रेशन के रुझान जता रहे निवेशकों की सतर्कता

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!