---Advertisement---

रांची में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुगम यातायात के लिए डीसी ने दिए सख्त निर्देश

On: September 6, 2025 10:22 PM
---Advertisement---

रांची: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची, श्री मंजुनाथ भजन्त्री ने शनिवार को आगामी दुर्गापूजा 2025 को ध्यान में रखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा झारखंड की सांस्कृतिक पहचान है, इस अवसर पर लाखों श्रद्धालु और लोग रांची शहर पहुंचते हैं। ऐसे में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।


उपायुक्त ने विशेष रूप से शहर के प्रमुख फ्लाईओवरों की कनेक्टिविटी सड़कों की मरम्मत एवं सुधार कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश दिया। उन्होंने पथ निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि इन कार्यों को मिशन मोड में लेकर निर्धारित समय सीमा से पहले पूरा किया जाए।

बैठक में यह भी तय किया गया कि मरम्मत और कनेक्टिविटी सुधार कार्यों में मुख्य बाजार क्षेत्र, प्रमुख पंडालों और मंदिरों को जोड़ने वाली सड़कों को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे पर्व के दौरान होने वाली भीड़भाड़ और ट्रैफिक जाम की समस्या को कम किया जा सकेगा।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण और मरम्मत कार्यों के दौरान आम जनता को न्यूनतम असुविधा हो। साथ ही उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे विकास कार्यों में सहयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सभी को सुरक्षित और सहज यातायात का लाभ मिल सके।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य की गति पर लगातार नजर रखी जाए और गुणवत्ता से समझौता न हो। दुर्गापूजा के दौरान शहर में लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होता है, ऐसे में प्रशासन का लक्ष्य है कि हर श्रद्धालु को सुरक्षित, सहज और सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध हो।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड प्रदेश भामस के संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार को असम प्रदेश का संगठन मंत्री का दायित्व मिलने पर रांची में सम्मान समारोह

रांची: गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने को प्रशासन सख्त, समयबद्ध होम डिलीवरी के निर्देश

रांची में ड्रग तस्करी का भंडाफोड़: वकालत का छात्र गिरफ्तार, स्पीड पोस्ट से मंगाता था चरस

बोकारो में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के जूनियर इंजीनियर को 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

मंत्री इरफान जी चले थे रामनवमी में डीजे पर रोक लगवाने उनके ही समुदाय के लोग दे रहे हैं डोज! देखें सोशल मीडिया

रांची: मौसी पर नाबालिग को काम दिलाने के बहाने बेचने का आरोप, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा; पुलिस को सौंपा