---Advertisement---

रांची: मधुमक्खियों का जानलेवा हमला, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

On: September 23, 2024 11:45 AM
---Advertisement---

रांची: जिले के तुपुदाना थाना क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक महिला और तीन बच्चे शामिल हैं। पीड़िता के पति ने बताया कि उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। उसी दौरान यह घटना घटी। महिला खूंटी जिले के कर्रा ब्लॉक की रहने वाली थी। पति ने बताया कि वह तुपुदाना थाना क्षेत्र के हरदाग गढ़ा टोली इलाके में स्थित अपने मायके गई थी। उसकी पत्नी अपने बच्चों और गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ कुएं पर नहाने गई थी। वे लोग कुंए के अंदर घुसे और नहाना शुरू कर दिया। तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड वहां आ गया और उनपर हमला कर दिया। जिसमें चारों की मौत हो गई। चारों के शव कुएं के अंदर से बरामद कर लिए गये।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now