---Advertisement---

रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

On: February 3, 2025 12:03 PM
---Advertisement---

रांची: रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव के पास सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में जमशेदपुर के गोलमुरी निवासी 25 वर्षीय रितु राज कुमार और 20 वर्षीय जान्हवी कुमारी शामिल हैं, जबकि रितु राज की बहन रोहिणी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार, तीनों लोग वैगन-आर कार में सवार होकर जमशेदपुर से रांची एक शादी समारोह में गए थे और सुबह वापस जमशेदपुर लौट रहे थे। इसी दौरान रड़गांव के पास कार ने खड़ी ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और तीनों लोग कार में फंस गए।

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तमाड़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को कार से बाहर निकाला। रितु राज और जान्हवी कुमारी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि रोहिणी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई। थाना प्रभारी रोशन झा ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर रोहिणी सिंह को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि रोहिणी की हालत गंभीर है।


थाना प्रभारी रोशन झा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मृतकों के शवों को बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ था। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

यह हादसा रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की ओर भी इशारा करता है, जहां सड़क सुरक्षा को लेकर और सावधानी बरतने की जरूरत है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खाड़ी देशों में फंसे झारखंड के लोगों की मदद करेगी हेमंत सरकार, हेल्पलाइन नंबर जारी

रांची में जंगली हाथी ने मचाया तांडव, युवक को कुचलकर मार डाला; महिला समेत 2 घायल

संस्थापक दिवस: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अनूठी पहल,जे एन टाटा की प्रतिमा का अनावरण,10000 दीपों से श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर

झारखंड के उद्योग धंधों मजदूरों के दिन बहुरेंगे,सीएम हेमंत और टाटा ग्रुप चेयरमैन आमने-सामने बैठे,11000 करोड़ निवेश को हरी झंडी

रांची:नशे में धूत युवक हाथी के पास जाकर देने लगा चैलेंज और दर्दनाक मौत

9 वर्षों से लंबित जेटेट परीक्षा को लेकर हजारीबाग जिला छात्र युवा अधिकार संघ का राज्य स्तरीय आंदोलन की तैयारी शुरू