July 26, 2026

कुएं में गिरा हिरण, वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने हिरण की बचाई जान

Picsart_24-01-04_19-27-34-029.jpg

झारखंड वार्ता न्यूज़

लातेहार:- महुआडांड़ प्रखंड के चटकपुर में एक कुएं में हिरण गिर गया था। जिसे सफलतापूर्वक वन विभाग की टीम के द्वारा रेस्क्यू कर महुआडांड़ वन विभाग लाया गया है। जानकारी के अनुसार एक जंगली हिरण जंगल से भटकते हुए ग्राम चटकपुर में रामदत्त प्रसाद के बगान में बाउंड्री से छलांग लगाकर अन्दर आ गया और बगान स्थित कुएं में गिर गया। घर वालों की इसकी जानकारी प्राप्त हुई तो इसकी सूचना वन विभाग महुआडांड़ को दिया गया। जानकारी प्राप्त होने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर कुएं में गिरे हिरण को सफलतापूर्वक रेस्क्यू करना वन विभाग ले आए हैं। रेस्क्यू टीम में महुआडांड़ वन प्रक्षेत्र के अक्सी बीट के प्रभारी वनपाल कुंवर गंझू, वनरक्षी कुणाल कुमार, ट्रेकर एवं वनकर्मी शामिल थे।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed