

बोकारो:बोकारो इस्पात संयंत्र के विस्थापित नियोजन की मांग पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच पुलिस और सुरक्षा बलों ने लाठी चार्ज कर दिया। इस घटना में महुआर प्रेम महतो की मौत की खबर है। इसके अलावा कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। घायलों में महिलाओं की तादाद भी काफी बताई जा रही है। सभी का इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि एडीएम बिल्डिंग के सामने विस्थापित प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान बीएसएल की सुरक्षा टीम और सीआईएसएफ ने लाठी चार्ज किया और भगदड़ मच गई।
इस घटना के बाद भारी तनाव बना हुआ है। प्रदर्शनकारी एडीएम बिल्डिंग के पास जमा होकर उग्र आंदोलन की धमकी दे रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
संबंधित समाचार
Pratap Singh
November 4, 2026




