मनिका: लातेहार जिले के मनिका प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में मनिका प्रखण्ड प्रमुख प्रतिमा देवी की अध्यक्षता में , कोडिनेशन की बैठक की गई। जिसमें सभी विभाग के पदाधिकारी शामिल हुए।बैठक में मुख्य रूप से 15 वें वित आयोग, मनरेगा की योजना, स्वच्छता, पेयजल ,बिजली विभाग जैसी सारे विभागों का समीक्षात्मक बैठक किया गया।
जो पदाधिकारी अनुपस्थित थे, उनका (शोकॉज ) स्पष्टीकरण किया गया। अनुपस्थित पदाधिकारी में भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक मनिका , झारखंड ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक मनिका, पशुपालन विभाग B. H. 0 मनिका पर शो कॉज किया गया।
बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनिका संदीप कुमार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दरोगी प्रसाद यादव , प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार, विशु राय , पंचायत सचिव आत्मा सिंह, पंचायत समिति सिंजो देवधारी उरांव , स्वास्थ्य केंद्र मनिका के प्रतिनिधि सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।