---Advertisement---

केंद्रीय शांति समिति के नाम शहर में लगे सारे होर्डिंग हटाने की मांग

On: October 16, 2023 11:15 AM
---Advertisement---

मुट्ठी भर लोग कर रहे हैं मनमानी, सचिव सुधीर कुमार पप्पू ने डीसी एसएसपी एसडीओ से की मांग

जमशेदपुर:सोनारी थाना क्षेत्र शांति समिति के सचिव और अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने केंद्रीय शांति समिति में मुट्ठी भर लोगों की मनमानी खत्म करने की अपील ज़िला प्रशासन से की है। उन्होंने उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पदाधिकारी से आग्रह किया है कि दुर्गा पूजा के इस पवित्र अवसर पर केंद्रीय शांति समिति के नाम से लगे सारे होर्डिंग शहर से हटाया जाए।

उनके अनुसार कुछ लोगों का कॉकस है। जिनकी कार्यशैली के कारण जिला प्रशासन के पदाधिकारी बदनाम हो रहे हैं। कॉकस शहर के प्रभावशाली एवं उद्यमी लोगों के सामने खुद को इस तरह से प्रस्तुत करता है जैसे प्रशासनिक पदाधिकारी उसके सहायक के तौर पर काम करते हैं। यही कॉकस छठ पूजा हो या रामनवमी पूजा हो, अथवा किसी तरह का सांस्कृतिक या धार्मिक समारोह मे खुद की मार्केटिंग प्रशासन एवं शहर में करता है।

ऐसे ही लोग फिर शहर में अपनी फोटो के साथ होर्डिंग लगाते हैं।

अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार इस लोकतांत्रिक देश में संविधान का राज है और संविधान में हर संस्था में चुनाव की व्यवस्था है। इसके साथ ही समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देना और दिखना चाहिए। इसके साथ ही अधिवक्ता ने सवाल उठाया कि केंद्रीय शांति समिति के पदधारियों का चुनाव कब और कहां हुआ है।

उनके अनुसार जिला के थाना के सभी शांति समितियां में लगभग 500 से ज्यादा सदस्य हैं और चुनाव के द्वारा केंद्रीय शांति समिति के पदधारियों का चयन किया जाना चाहिए। लोकतांत्रिक देश के संविधान का पालन हर हाल में हर स्तर पर किया जाना जरूरी है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक