---Advertisement---

पटना: बीपीएससी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, बेर कटिंग तोड़ी पुलिस का फिर लाठी चार्ज, सीएम आवास घेराव करने चले छात्र

On: January 3, 2025 8:23 AM
---Advertisement---

बिहार: पटना में बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्र कई दिनों से आंदोलन पर है जिन्हें कई राजनीतिक दलों का समर्थन भी प्राप्त हो गया है और छात्र अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और आज फिर एक बार छात्रों ने जमकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। छात्रों ने इसी बीच पुलिस की बेर कटिंग तोड़ दी है पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंशिक बल का भी प्रयोग किया लेकिन छात्र रुक नहीं और वह मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए निकल पड़े हैं। खास बात यह बताई जा रही है कि छात्रों के आंदोलन में राजनीतिक घुसपैठ भी हो गई है।

बता दें कि अब तक पुलिस ने कुल मिलाकर आंदोलनकारी छात्रों पर तीन बार लाठी चार्ज किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह प्रदर्शन जेपी गोलंबर के पास हुआ। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, जिससे कई छात्र घायल हो गए। छात्र मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़े थे। छात्रों के समर्थन भी प्रशांत किशोर भी धरनास्थल पर पहुंचे थे, लेकिन लाठीचार्ज के पहले वो वहां से निकल गए।इससे पहले बीपीएससी अभ्यर्थियों ने अपनी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन गांधी मैदान से शुरू हुआ, जहां हजारों की संख्या में अभ्यर्थी इकट्ठा हुए और छात्र संसद का आयोजन किया। इसके बाद, वे सीएम आवास की ओर मार्च करने लगे। पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन अभ्यर्थी मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़े रहे। स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिससे कई छात्रों को चोटें आईं।प्रदर्शन में शामिल छात्रों का कहना था कि जब तक सीएम नीतीश से उन लोगों की मुलाकात नहीं होती है तब तक वो सड़क पर ही बैठे रहेंगे। वो मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांगों पर विचार करने का आग्रह कर रहे थे। छात्रों की मुख्य मांग बीपीएससी परीक्षा को रद्द करना और दोबारा आयोजित करना था। इसके अलावा, वे नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को भी रद्द करने की मांग कर रहे थे। उनका तर्क था कि परीक्षा में कुछ गड़बड़ियां हुई थीं, जिसके कारण उन्हें न्याय नहीं मिला। वे चाहते थे कि पूरी परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित की जाए, जबकि बीपीएससी केवल उसी केंद्र पर पुनः परीक्षा कराने को तैयार था जहाँ गड़बड़ी की सूचना मिली थी।इस प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत किशोर भी शामिल हुए और छात्रों के साथ धरना पर बैठ गए। उन्होंने छात्रों की मांगों का समर्थन किया और सरकार से इस मामले पर ध्यान देने का आग्रह किया। उन्हां ने कहा कि पुलिस बल का प्रयोग कर छात्रों की मांग को नहीं दबाया जा सकता है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: भीषण गर्मी और लू की चपेट में, सभी स्कूलों का समय बदला

नालंदा:शीतला मंदिर मेले में भगदड़,8 महिला श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल, सीएम नीतीश का 6-6 लाख मुआवजे का एलान

बेगूसराय:सीएम नीतीश के हेलीकॉप्टर लैंड के पहले हेलीपैड में घुसा सांड,भागा पुलिस वाला! देखें वीडियो

UPSC CSE Result 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा ‌का फाइनल रिजल्ट जारी, राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर

बक्सर:शादी समारोह वरमाला की तैयारी, दुल्हन को पेट में प्रेमी ने मारी गोली,बारात लौटी, देखें वीडियो,राजद ने सरकार पर हमला बोला

बिहार:60 वर्षीय प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर से नेपाल में शादी रचाई,वीडियो वायरल, दो समुदायों में तनाव