देवघर

देवघर: सीएम हेमन्त सोरेन ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पत्नी कल्पना संग की पूजा-अर्चना

ख़बर को शेयर करें

देवघर: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज शनिवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर, देवघर में बाबा भोलेनाथ के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन संग वैदिक मंत्रोचार और हर- हर महादेव के जयकारे के बीच बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजा -अर्चना कर राज्य के सर्वांगीण विकास, अमन-चैन एवं सुख-समृद्धि – खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर देवघर के उपायुक्त विशाल सागर ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।