---Advertisement---

विभागीय लापरवाही: ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान आ गई बिजली, मिस्त्री घायल,टीएमएच में भर्ती

On: March 27, 2024 4:53 PM
---Advertisement---

विभाग की लापरवाही के कारण घटी है घटना, संजय के परिवार को मिले मुआवजा :विकास सिंह

जमशेदपुर: मानगो में ट्रांसफार्मर बदलने के क्रम में विभाग में कार्यरत मिस्त्री संजय कुमार बिजली का झटका लगने से बिजली के खंभे से नीचे गिर गया और बुरी तरह घायल हो गया । ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य पूर्ण होने के पहले ही कंट्रोल रूम से पावर की सप्लाई कर दी गई थी जिसके कारण बिजली का करंट पूरे खंभे में आ गया था मामला 25 मार्च होली के दिन दोपहर लगभग 3:00 बजे मानगो डिमना मुख्य सड़क स्थित मानगो बाजार के समीप ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण उसका मरम्मत का कार्य किया जा रहा था , कार्य पूर्ण होने के पहले ही कंट्रोल रूम से पावर की सप्लाई कर दी गई जिससे पूरे सिस्टम में बिजली का करंट आ गया और काम कर रहे बिजली मिस्त्री संजय कुमार बिजली का झटका लगते ही ऊपर से नीचे गिर गया । आनन फानन में मौके में मौजूद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने संजय को टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती करवाया जहां बर्न वार्ड में उसका इलाज चल रहा है ।

मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह टाटा मुख्य अस्पताल जाकर संजय से मिलकर उसकी स्थिति से अवगत हुए विकास सिंह ने बताया कि डॉक्टर ने बताया कि संजय खतरे से बाहर है माथे में और हाथ में गंभीर चोटे आई है जिसे ठीक होने में लंबा समय लगेगा । मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने सहायक अभियंता से संजय का उच्च स्तरीय इलाज करवाने की बात कही साथ ही विकास सिंह ने कहा कि संजय जब तक पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने काम में नहीं लौट आता हैं तब तक बिजली विभाग के द्वारा उसे पूरा वेतन मिलना चाहिए जिससे उसके परिवार की रोजी-रोटी चल सके। सहायक अभियंता में भाजपा नेता विकास सिंह को भरोसा दिलाते हुए आश्वस्त किया कि ईलाज किसी प्रकार की कोताही विभाग के द्वारा नहीं बरती जाएगी ।

भाजपा नेता विकास सिंह ने मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की बात कहते हुए कहा की इतनी बड़ी लापरवाही कंट्रोल रूम के द्वारा कैसे हो गई इस पर भी जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए । विकास सिंह के साथ अस्पताल भाजपा नेता विजय ओझा ने भी जाकर संजय का हाल जाना ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

मझिआंव पुलिस ने पशु क्रूरता व गोवंश संरक्षण अधिनियम के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा