रांची

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के हस्तक्षेप से HEC के मजदूरों को मिला एक माह का वेतन

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची:- एचईसी बचाओ मजदूर जनसंघर्ष समिति के तत्वाधान में विगत 67 दिनों से चल रहे मजदूरों की लड़ाई में आज बुधवार को रांची के पूर्व सांसद सह केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने हस्तक्षेप कर निदेशक वित्त से दूरभाष पर बात कर मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय को जल्द समाप्त करने को कहा है। जिसके बाद तुरंत निदेशक वित्त ने एक महीने का वेतन का भुगतान कर दिया और कहा नई निविदा भी बहुत जल्द निकाल कर मजदूरों को काम पर वापस ले लिया जाएगा। साथ ही सभी प्रकार की विसंगतियों को भी दूर कर लिया जाएगा। सुबोधकांत सहाय ने एचईसी के सभी संघर्षरत मजदूरों को आश्वस्त किया है कि वो कल भी एचईसी के मजदूरों के साथ खड़े थे, खड़े हैं और सदा खड़े रहेंगे।

एचईसी के मजदूरों ने इसके लिए पूर्व सांसद सह केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को धन्यवाद दिया और कहा कि मजदूरों के सच्चे हितैषी के रूप में हमेशा श्री सहाय खड़े रहते हैं।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।