---Advertisement---

गढ़वा: पत्रकार आशुतोष रंजन के असामयिक निधन पर उपायुक्त ने जताया शोक

On: February 11, 2025 2:21 PM
---Advertisement---

गढ़वा: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर ने वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष रंजन सिन्हा के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में जिला प्रशासन उनके परिवार के साथ है। उपायुक्त श्री जमुआर ने कहा कि गढ़वा के वरिष्ठ और समर्पित पत्रकार आशुतोष रंजन सिन्हा का असामयिक निधन अत्यंत दु:खद और हृदयविदारक है। वे एक मिलनसार, हसमुखी तथा सुलझे हुए पत्रकार थे। आशुतोष जी का जाना गढ़वा पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now