अजीत कुमार रंजन
बिशुनपुरा (गढ़वा): बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय से सिंह बस के द्वारा 51 श्रद्धालु मौनी अमावस्या पर शाही स्नान के लिए प्रयागराज के लिए हुए रवाना। वहीं श्रद्धालु के जत्था को डॉ. महेन्द्र प्रसाद गुप्ता, शिक्षक पंकज कुमार गुप्ता, दीपक कुमार गुप्ता के उपस्थिति में समाजसेवी नवल किशोर गुप्ता द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं भगवान के जयकारे के साथ हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया गया। वहीं श्रद्धालुओं द्वारा क्षेत्र की सुख शांति का कामना किया गया। वहीं उपस्थित सिंह बस के व्यवस्थापक विनोद सिंह ने बताया कि बस द्वारा श्रद्धालुओं को प्रयागराज महाकुंभ स्नान के साथ विंध्याचल, अयोध्या और वाराणसी का भी भ्रमण कराया जायेगा।
मौके पर उक्त सहित शिक्षक प्रभु राम चंद्रवंशी, राजदेव साह, रामस्वरूप मेहता, विष्णु प्रसाद, रमेश प्रसाद, शिक्षक कृष्णा चंद्रवंशी, मंटू गुप्ता सहित अन्य लोग पूरे परिवार के साथ रवाना हुए।