खासम ख़ासझारखंडधनबाद

धनबाद: बीआईटी सिंदरी कैंपस में फर्स्ट ईयर और थर्ड ईयर के छात्रों के बीच जमकर मारपीट, तीन घायल

ख़बर को शेयर करें

धनबाद: बीआईटी सिंदरी परिसर में बीती रात किसी मामूली बात को लेकर फर्स्ट ईयर थर्ड ईयर के छात्रों में जमकर मारपीट की खबर है। इस घटना में तीन छात्र घायल बताए जा रहे हैं। मारपीट के दौरान कैंटीन में भी जबरदस्त उत्पात मचाया गया है।कैंटीन में बैठे छात्रों का खाना ओर मोबाइल फेंक दिया गया। बीआईटी सिंदरी मैनेजमेंट दोषी छात्रों की पहचान करने में जुटी है।बीआईटी सिंदरी के निदेशक डॉ पंकज राय ने कहा है कि फर्स्ट ईयर और थर्ड ईयर के छात्रों में मारपीट हुई। क्षतिपूर्ति का आर्थिक दंड दिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि फर्स्ट ईयर थर्ड ईयर के छात्रों के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद हुआ हुआ देखते देखते मामला इतना बिगड़ के दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।