---Advertisement---

पाक का कबूलनामा,भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के इतने सैनिक को कर दिया ढेर

On: May 13, 2025 9:13 AM
---Advertisement---

नई दिल्ली: भारत ने जम्मू कश्मीर में पिछले दिए हुए आतंकी हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान से लिया। कोई आतंकियों और आतंकी कैंपों को मिट्टी में मिला दिया। जबकि पाकिस्तान की ओर से भी एलओसी पर जोरदार फायरिंग की गई और ड्रोन मिसाइल दागे गए। जिसका भारतीय सैनिकों ने मुंह तोड़ जवाब दिया।भारत की जवाबी कार्रवाई में पाक के कई सैनिक भी ढेर हो गए।अब इसका कबूलनामा खुद पाक ने किया है।

पाक सेना के मीडिया विंग ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि हाल ही में दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव बढ़ने के दौरान भारत के हमले में पाकिस्तान के 11 सैनिक ढेर हो गए और 78 घायल हुए।

भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव तब हुआ जब भारत ने पहलगाम हमले के बाद आतंकियों के सफाए का प्रण लिया और ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इस हमले में पाक के कई सैनिक भी ढेर हुए। पाक के डॉन अखबार के अनुसार, पाकिस्तानी सेना के मारे गए जवानों में नायक अब्दुल रहमान, लांस नायक दिलावर खान, लांस नायक इकरामुल्लाह, नायक वकार खालिद, सिपाही मुहम्मद अदील अकबर और सिपाही निसार शामिल हैं।

पाक के कई आतंकी लॉन्च पैड नष्ट

भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में आतंकी लॉन्च पैड को नष्ट कर दिया गया। हवाई हमले में कई आतंकी शिविर पूरी तरह तबाह हो गए। इसके बाद दोनों देशों में हवाई हमले हुए, जो 3 दिन तक चला। शनिवार को, जब दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर था, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का विशेष आयोजन

पंजाब: विजिलेंस ब्यूरो मुख्यालय पर सीबीआई की रिश्वतखोरी के आरोप में छापामारी

प०बंगाल: नगर पालिका भर्ती घोटाले में ईडी का एक्शन, पूर्व मंत्री और टीएमसी नेता सुजीत बोस गिरफ्तार

जमशेदपुर: योगासन स्पोर्ट एसो० के तत्वाधान में छठवां जिला स्तरीय दो दिवसीय योगासन प्रतियोगिता संपन्न,अव्वल प्रतिभागी पुरस्कृत

जमशेदपुर:मदर्स डे पर कर्मचारियों ने मां को दिखाया अपना कार्यस्थल,एनरोज़ सैलॉन की पहल सराहना

एमजीएम:बीसीजी का टीका लगते ही नवजात का एमजीएम अस्पताल में हुआ निधन,परिजनों का हंगामा, मुकदमा दर्ज