

धनबाद: बाइक सवार दो अपराधियों ने बिहार से कोयला लोड करने धनबाद पहुंचे ट्रक ड्राइवर और खलासी को सिर्फ इस लिए गोली मार दिया कि अपराधियों ने खैनी की मांग की और खैनी ना देने पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर और खलासी दोनों को हाथ और पैर में दो-दो गोली मारी गई है।
घटना केंदुआडीह थाना क्षेत्र में घटी है. गोली किसने मारी इनकी पहचान नहीं हो पाई है. गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. चालक और खलासी कोयला लेने के लिए धनबाद पहुंचे थे. ड्राइवर और खलासी का इलाज जोड़ाफाटक रोड स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है. दोनों बिहार के बक्सर के रहने वाले बताये गए है. जानकारी के अनुसार अपराधी ड्राइवर और खलासी के पास पहुंचे.
संबंधित समाचार
Satish Sinha
November 5, 2026



