

रांची: प्रदेश की राजधानी रांची में फिर से एक बार सुरक्षा व्यवस्था के पोल खुल गई है ।पंडरा ओपी क्षेत्र में सोमवार को अपराधियों ने हथियार के बल पर आशीर्वाद आटा के कैशियर से 13 लाख लूट कर दिनदहाड़े फरार हो गए। इस दौरान भाग रहे अपराधियों का पीछा करने पर लोटस होटल के मैनेजर सुमित से अपराधियों की झड़प हो गई और अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। जिनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है जिन्हें इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है।घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है।
बताया जाता है कि आशीर्वाद आटा के कैशियर सुमित कुमार गुप्ता आईसीआईसीआई बैंक में 13 लाख रुपये जमा करने पहुंचे थे। इसी दौरान तीन हथियारबंद अपराधी मुंह पर रूमाल बांधे मौके पर पहुंच गए। उनके साथ मारपीट की और बैग में रखे 13 लख रुपए लूटकर चलते बने इसी बीच मौके पर पहुंचे बदमाशों ने मारपीट कर और हथियार का भय दिखाकर रुपये लूट लिये।
संबंधित समाचार
Satish Sinha
November 5, 2026



