धनबाद

धनबाद: पत्रकार अजय तिवारी की सड़क हादसे में मौत

ख़बर को शेयर करें

धनबाद: गुरुवार की देर रात सड़क हादसे में दैनिक भास्कर अखबार के पत्रकार अजय तिवारी की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने कार्यालय से काम खत्म होने के बाद मध्यरात्रि अपने निवास स्थान कोयलांचल सिटी जा रहे थे. इसी क्रम में हीरक रोड पर लेमन चिली रेस्टोरेंट के
पास किसी जानवर के आ जाने से अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर गिर गये और फिर अचेत हो गये। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वो मूल रूप से गोमो के रहने वाले थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए.

अजय तिवारी (फाइल फोटो)

उनके निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर है। पत्रकारों ने बताया कि वे बहुत ही मिलनसार स्वभाव के थे, और लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।