---Advertisement---

जमशेदपुर: पत्रकार अन्नी अमृता ने खरीदा नामांकन पत्र, अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू और प्रस्तावक कुंदन सिंह रहे मौजूद

On: October 18, 2024 11:17 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है. आज से चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरु हो रही है.प्रखर पत्रकार सह सामाजिक कार्यकर्ता अन्नी अमृता ने आज 49 जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन फाॅर्म खरीदा.उनके साफ अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू और प्रस्तावक कुंदन सिंह मौजूद थे.

बता दें कि इस साल की जनवरी में ही अन्नी अमृता ने प्रेस वार्ता कर घोषणा कर दी थी कि वह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से बतौर निर्दलीय पत्रकार चुनाव लड़ेंगी.अन्नी अमृता झारखंड के प्रखर और मुखर पत्रकारों में से एक हैं जो अपना बेबाक पत्रकारिता के लिए जानी जाती हैं.पत्रकारिता के माध्यम से वह पिछले दो दशकों से जनसेवा में जुटी हैं.ईटीवी बिहार/झारखंड में वे वर्षों बतौर कोल्हान ब्यूरो हेड सह चीफ रिपोर्टर अपनी सेवा दे चुकी हैं.एक साल उन्होंने न्यूज 11में भी बतौर ब्यूरो हेड काम किया है.बदलते समय के साथ उन्होंने वेब पत्रकारिता में कदम रखते हुए द न्यूज पोस्ट और शार्प भारत के साथ काम किया और आजकल वे बिहार झारखंड न्यूज नेटवर्क डाॅट काॅम से जुड़ी हुई हैं.

सोशल मीडिया खासकर ट्विटर पर है जोरदार उपस्थिति

अपनी बेबाक और ईमानदार पत्रकारिता के लिए जानी जानेवाली अन्नी अमृता ट्विटर पर खासा सक्रिय हैं और ज्यादातर मामलों का निपटारा वे उसके माध्यम से करवा देती हैं.जिला प्रशासन,  पुलिस प्रशासन और सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए वे ट्विटर पर मामलों को रखती हैं जिनका समाधान होता है.फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी उनकी उपस्थिति है .

बदलाव की बहार, बेटी है इस बार क्या आप हैं तैयार, नारे के साथ वे चुनावी समर में कूदने जा रही हैं. महिला सुरक्षा,शिक्षा,स्वास्थ्य, नागरिक सुविधाओं और अन्य मापदंडों पर जमशेदपुर पश्चिम के वृहद और व्यापक विकास के  इरादे के साथ उन्होंने चुनाव लड़ने का पहला कदम बढ़ाया है.अपनी पत्रकारिता के माध्यम से वे दो दशकों से इस क्षेत्र में आवाज उठाकर कई विकास कार्य करवा चुकी हैं.उनकी खबरों का संज्ञान लेकर ही क्षेत्र में सड़कें बनीं और जलापूर्ति योजना परवान चढी.

वे क्षेत्र  में लगातार सक्रिय हैं.पिछले दिनों अन्नी अमृता की पहल पर मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित खुदा बख्श काॅलोनी के क्राॅस रोड-3 की सड़क मानगो नगर निगम की ओर से बनवाई गई जिससे वहां के लोग काफी खुश हैं.बीस सालों से वहां सड़क नहीं थी.यह खबर इलाके में चर्चा का विषय बन गई है और बडी संख्या में लोग अन्नी अमृता को एक बेहतर विकल्प के रुप में देख रहे हैं. बता दें कि पिछले दो दशकों से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बारी बारी से कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता और सरयू राय रहे हैं.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बार बार नीट पेपर लीक होना नेशनल डिजास्टर के समान और मोदी सरकार की विफलता का स्मारक के रूप में: अवधेश सिंह

पूर्वी सिंहभूम जिला सेवादल कांग्रेस कमेटी का गठन, देखें कौन कहां

श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ एवं राम कथा का दूसरा दिन संपन्न

जमशेदपुर:नीट पेपर लीक प्रकरण में छात्रों के आत्महत्या पर भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर:रंगदारी की खातिर कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर फायरिंग,आधा दर्जन अपराधी हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े

जमशेदपुर:मानगो के पारडीह में एस्बेस्टस काट गल्ले दुकान से 50000 नकदी और सामानों की चोरी