---Advertisement---

जमशेदपुर:बागबेड़ा में धांय-धांय,केबल ऑपरेटर को लगी गोली, टीएमएच में भर्ती

On: March 15, 2025 5:05 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: होली के दिन बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर 4 में शुक्रवार शाम तीन राउंड फायरिंग की खबर है। बताया जा रहा है कि आपसी पुरानी रंजिश में केबल ऑपरेटर महेश प्रसाद को कुछ लोगों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महेश का इलाज टीएमएच में चल रहा है. महेश के अनुसार पड़ोस में रहने वाले संदीप सिंह ने फायरिंग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

बताया जाता है कि तीन गोली चलाई गई थी हालांकि छिना- झपटी में संदीप का निशाना चूक गया और गोली महेश के गाल और कान को छूती हुई निकल गई।घायल महेश खुद ही बाइक चलाकर टीएमएच पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस का कहना है कि यह घटना पुरानी रंजिश के कारण हुई है।पुलिस ने संदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही हैं। फिलहाल महेश की हालत स्थिर है.महेश ने बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़े थे।तभी संदीप सिंह, राकेश, नीरज और धनंजय ने उनपर हमला कर दिया।इस दौरान उनके घर में मौजूद महिलाओं से भी अभद्र व्यवहार किया गया। महेश के अनुसार आरोपियों ने उन पर तीन राउंड फायरिंग की, लेकिन दो मिस फायर हो गया, जबकि एक गोली उन्हें लग गई.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद